ताजा खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर हैंडबैग से मिले चार जिंदा कारतूस, यात्री हिरासत में

Photo Source : Google

Posted On:Friday, February 6, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरूवार शाम हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंडबैग से चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, बलिया जनपद के बेल्थरा रोड, ग्राम चौकियां निवासी मंजूर आलम खा स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-330 से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।

जांच के दौरान जब उनका हैंडबैग स्कैनर मशीन से गुजरा, CISF जवानों ने उसमें संदिग्ध वस्तु देखी। तलाशी लेने पर बैग में .32 बोर के चार जिंदा कारतूस मिले। यह खबर फैलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

मंजूर आलम ने पूछताछ में बताया कि उनके पास शस्त्र का वैध लाइसेंस है और गलती से कारतूस बैग में ही रह गया। फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यात्री के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और पुष्टि हुई कि उनका शस्त्र लाइसेंस पूरी तरह वैध है।

पुलिस ने बरामद कारतूस कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा अधिकारियों ने यात्रियों से सतर्क रहने और हवाई अड्डे पर नियमों का पालन करने की अपील की है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.